मुफ़्ती मोहल्ला वार्ड की समस्याओं को लेकर पूर्व सभासद फैसल यासीन ने चेयरमैन मनोरमा मौर्या से की मुलाकात

मुफ़्ती मोहल्ला वार्ड की समस्याओं को लेकर पूर्व सभासद फैसल यासीन ने चेयरमैन मनोरमा मौर्या से की मुलाकात

क्षेत्र की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा, चेयरमैन ने त्वरित निस्तारण का दिया आश्वासन

जौनपुर। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मनोरमा मौर्या से  वार्ड नम्बर 35 मुफ्ती मोहल्ला के पूर्व सभासद फैसल यासीन ने मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नागरिकों को हो रही परेशानियों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखा।

मुलाकात के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या के प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या भी मौजूद रहे। पूर्व सभासद फैसल यासीन ने क्षेत्र की साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य स्थानीय समस्याओं की ओर नगर पालिका अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मुफ़्ती मोहल्ला वार्ड की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें उनके संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

चेयरमैन के आश्वासन के बाद पूर्व सभासद फैसल यासीन ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल किए जाने पर आभार जताया। मुलाकात को स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments