कंपोजिट विद्यालय देवकली में धूमधाम से मनाया गया मीना दिवस

मुक्तिगंज, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देश के क्रम में कंपोजिट विद्यालय देवकली, मुक्तिगंज में आज मीना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, समानता एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने पोस्टर एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह रोकने तथा बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित और सशक्त बालिकाएं ही मजबूत समाज एवं विकसित देश की आधारशिला हैं। मीना दिवस के आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना रहा।

Post a Comment

0 Comments