जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड खुटहन के प्राथमिक विद्यालय मोजीपुर परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देश के क्रम में तथा खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय की देखरेख में सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव से समन्वय स्थापित करते हुए कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बच्चों के समुचित पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभागीय कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

0 Comments