तीन मोटरसाइकिलों के साथ वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामनयन पुत्र राणा प्रताप निषाद, निवासी मोहल्ला पोखरियापुर, थाना सिकरारा, जौनपुर के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर UP62BK7264, UP62X3073 और UP53AE6347 नंबर की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बक्शा और थाना कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक राहुल रंजन, उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अवनीश दुबे और कांस्टेबल आनन्द कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments