सेवा सप्ताह के अंतर्गत डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर आयोजित
जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर चेकअप कैंप तथा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिले के मध्य स्थित चाहरसु चौराहा सद्भावना पुल रोड स्थित यूनाइटेड फार्मेसी पर आयोजित हुआ शिविर में बड़ी संख्या में मरीजो ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया इस दौरान 89 व्यक्तियों की डायबिटीज की जांच की गई तथा 80 स्थानीय लोगों का ब्लड प्रेशर भी चेक किया गया* *चिकित्सकीय जांच के साथ-साथ लोगों को डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया*
*कार्यक्रम संयोजक रजनीश केसरवानी ने कार्यक्रम को बदल बनाने के लिए पूरा सहयोग किया लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के सभी सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ चेक अप कैंप में जौनपुर के प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर चाँद के अनुभवी चिकित्सकों ने आकर जांच एवं बचाव संबंधी जानकारियां दी इस अवसर पर लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के चार्टर अध्यक्ष लायन अजय गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने क्लब के सदस्यों को भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम के माध्यम से लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने स्वस्थ समाज के निर्माण एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया*

0 Comments