नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों का किया निरीक्षण

नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों का किया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, आयोजकों को दिए आवश्यक निर्देश

जौनपुर। नवरात्र एवं आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जौनपुर पुलिस सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने स्थापित देवी पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान देवी पंडालों में सुरक्षा इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान पंडाल आयोजकों से समन्वय स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर जोर दिया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जौनपुर पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरंतर सतर्कता बरतने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments